पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग। स
- फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सत्यपाल सिंह यादव की पुण्यतिथि पर लोगों ने उनके पैतृक गांव सिउरा स्थित जनचेतना स्थली समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय यादव के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वह खुद में एक दल थे। वह कभी किसी राजनीतिक दल के मोहताज नहीं रहे। वह जिधर चल पड़ते, पूरा काफिला उनके पीछे चल पड़ता था। इससे पूर्व उनकी पत्नी शकुंतला यादव, पुत्र पूर्व विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव रिंकू समेत परिजन ने हवन यज्ञ कर आहुति देकर उन्हें याद किया। तत्पश्चात उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ाकर उन्हे श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान विधायक शरदवीर सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां, उपेंद्र पाल सिंह, आरिफ हुसैन, सैय्यद रिजवान अली, दफेदार सिंह, डॉ. असद अहमद कलीमी, पुनीत गुप्ता, कमलेश यादव, मुकेश यादव, जीतू यादव, बंटी यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।