फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया धूसर में प्रधान पद को पड़े 77.89 फीसदी वोट 

Sun, 02 Jul 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मतदान - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
गांव नवदिया धूसर में प्रधान पद की रिक्त सीट पर शनिवार को हुए मतदान में 796 मतों के सापेक्ष 620 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर मतदान 77.89 प्रतिशत मतदान रहा। आखिरी समय पर मत डालने आए कुछ मतदाताओं से पीठासीन अधिकारी से फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक हो गई। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इस घटना को लेकर कुछ देर तक दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच गहमागहमी बनी रही। इस दौरान पहुंचे कोतवाल मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र के इर्द गिर्द खड़े लोगों को वहां से हटा कर मामला शांत कराया ।
विज्ञापन

सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के प्रारंभिक दौर में मतदान की गति धीमी रही 9 बजे के बाद एकाएक मतदान में तेजी आई दोपहर 11 बजे तक 40 फीसदी मतदान रहा। इसके बाद मतदान सामान्य रूप से चलता रहा। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मोईन उल इस्लाम, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज यादव, कोतवाल मनोज कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मतदान केंद्र व आसपास का निरीक्षण किया।
सांय करीब चार कुछ महिला मतदाता वोट डालने गई जिस पर पीठासीन अधिकारी ने सूची व आईडी में नाम अलग अलग होने पर आपत्ति जताई। जिस पर मामला तूल पकड़ा गया और मतदाताओं ने अधिकारियों पर सही वोट न डालने का आरोप लगाते हुए मिलीभगत का आरोप लगा दिया। उधर, पीठासीन अधिकारी अरविंद कनौजिया व रिटर्निंग अफसर भगवान राव, सेक्टर मजिस्ट्रेट सौरव यादव ने बताया कि कुछ महिला मतदाता फर्जी मतदान करने आए जिन्हें वापस कर दिया गया इसी बात को लेकर मामूली नोकझोंक हो गई थी। कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पीठासीन अधिकारी ने बताया कि 796 मतों के सापेक्ष 620 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट सौरव यादव ने बताया कि मत पेटियां तिलहर ब्लॉक के स्ट्रांग रुम में रखी जाएगी और 3 जुलाई को मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

0000000000
दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर
प्रधान पद के प्रत्याशी श्याम पाल वर्मा व पूर्व प्रधान की पुत्रवधू कमलेश के बीच कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर मतदान किया एक एक वोट को लाए जाने में प्रत्याशी ने खासी मशक्कत की।

बंडा क्षेत्र में भी शांति से निपटा उपचुनाव
पिपरा जप्ती में पड़े 81.5 प्रतिशत वोट
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए शनिवार को हुआ उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा। गांव के लोगों ने प्रधान को चुनने के लिए जमकर मताधिकार का प्रयोग किया। बंडा ब्लाक में गांवसभा भौरखेड़ा जिगनिया, कंधरपुर अल्हादादपुर और पिपरा जप्ती में प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। तीनों स्थानों पर शनिवार को वोट डाले गए। एआरओ अभयराज सिंह चौहान ने बताया कि कंधरपुर अल्हादादपुर में 74.5, भौरखेड़ा जिगनिया में 75 और पिपरा जप्ती में 81.5 प्रतिशत वोट पड़े। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने वोट डालने के बाद लोगों को बूथ पर नहीं रूकने दिया। एसडीएम अजय कुमार तिवारी, सीओ सुमित शुक्ला ने मतदान के दौरान भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें