फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मोड पर हटवाए गए होर्डिंग्स, नहीं चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में जाम का कारण बनने वाले अतिक्रमण को हटवाने में नगर निगम व प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। महीनों पहले लाल निशान लगाकर चिह्नित अतिक्रमण को भी अब तक नहीं हटवाया जा सका है, जबकि डीएम खुद निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं, लेकिन कोई भी प्रशासनिक व निगम अधिकारी अतिक्रमण हटवाने नहीं पहुंचा। जेसीबी लेकर पहुंचे प्रवर्तन दल ने होर्डिंग्स हटवाकर एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान से इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डॉ. एस चनप्पा ने शहर में अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया था। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह भी उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि बरेली मोड़ से गर्रा पुल तक रोड को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए गए थे, जिसको शुक्रवार से हटवाया जाएगा। मगर शुक्रवार को अधिकारी बरेली मोड़ नहीं पहुंचे और अतिक्रमणकारी रोड किनारे जमे रहे। दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम का प्रवर्तन दल जेसीबी लेकर निकला और खिरनीबाग से बरेली मोड़ तक खंभों पर लगे 70 फ्लैक्स और बैनर हटाकर अभियान की रस्म अदा कर लौट गया।
जेल के पीछे बनाई पार्किंग, मंदिर और मजार का होगा सौंदर्यीकरण
डीएम व एसपी के निरीक्षण बाद शुक्रवार को जेल के पीछे पार्किंग की जगह निर्धारित कर दी गई है। यहां पेंटिंग कराकर दोपहिया और चार पहिया वाहन को खड़ा करने के लिए शुल्क निर्धारण की वॉलपेंटिंग कराई गई। साथ ही बहादुरगंज और गोविंदगंज के दुकानदारों से अपने और ग्राहकों के वाहन पार्किंग में खड़े कराने की अपील एनाउंसमेंट कराकर की गई। पास ही मंदिर और मजार का सौंदर्यीकरण भी होगा।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को निर्देशित कराया गया है कि वह अपना कब्जा छोड़ दें, सोमवार से अभियान चलेगा। जेसीबी से सभी तरह का कच्चा और पक्का निर्माण हटवाया जाएगा। जिस पर लाल निशान लगवाया गया था। - विनीता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
जहां भी लाल निशान लगाए गए है, वहां से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। नगर आयुक्त के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कार्रवाई भी शुरू होगी। इसमें किसी का भेदभाव नहीं किया जाएगा। - एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें