फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा से पुवायां तक निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा

Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
पंज प्यारे
विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन यात्रा धूमधाम  से निकाली गई। नगर कीर्तन के बंडा में समापन पर शानदार आतिशबाजी की गई। बंडा के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव से बाबा अमरीक सिंह, गुरु का ताल आगरा के संत बाबा प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई कीर्तन यात्रा के बंडा मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद यात्रा परवाना चक्की, दलेलापुर, रामपुर हीरा, बसंतापुर, बनिगवां, चित्तरपुर, जुझारपुर होती हुई पुवायां पहुंची। पुवायां में राजीव चौक पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। तमाम स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद के रूप में फल वितरित किए गए। यात्रा में सबसे आगे पंज प्यारे और पीछे ट्राली पर श्री गुरुग्रंथ साहिब की फूलों की लड़ियों से सजी पालकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। तमाम वाहनों पर लोग सबद कीर्तन करते चल रहे थे। 
विज्ञापन

बंडा में जसपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, जोगा सिंह, कृपाल सिंह, पुवायां में विधायक शकुंतला देवी, पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, भाजपा नेता राजवीर सिंह, विनोद मिश्र, राकेश यादव आदि ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुद्वारा सिंह सभा और गुरुद्वारा नानकबाग में कुलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह वेदी, उपकार सिंह, हरभजन सिंह, तेजेंद्र सिंह, केवल सिंह, रंजीत सिंह, कमलजीत कौर, प्रकाश कौर, पवनदीप कौर, बलजीत कौर, रक्षपाल सिंह, प्रतिपाल सिंह, मंजीत सिंह, निर्मल सिंह, अमरीक सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह, सोहन सिंह, रंजीत सिंह सहित तमाम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में इलाकाई संगत का सहयोग रहा।  
यह थी गतका पार्टी
गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा से संत सिपाही रंजीत अखाड़ा की गतका पार्टी में बाबा प्रीतम सिंह, गुरुनाम सिंह, सतवीर सिंह, गुरमीत सिंह, रंजीत सिंह, अमर सिंह और दशमेश अखाड़ा ददिउरी बंडा से जत्थेदार इंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, हरनेक सिंह, कृपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, शेरसिंह, परमजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, करमजीत सिंह आदि ने तलवारबाजी, गतका सहित तमाम प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें