फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने हिरन को नाेंचकर मार डाला

Tue, 03 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों ने हिरन को पकड़कर उसे लहूलुहान कर दिया। हिरन अपनी जान बचाते हुए एक घर में आ घुसा। घायल हिरन ने काफी समय बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा ने हिरन का पंचनामा भरने के उपरान्त प्रधान व तमाम संभ्रात लोगों की मौजूदगी में हिरन को दफना दिया। क्षेत्र के गांव पकड़िया के तमाम किसान सोमवार सुबह आठ बजे अपने गन्ने के खेत में सिंचाई- गुड़ाई कर रहे थे। किसानों ने देखा कि एक हिरन तेजी से भागता हुआ इस थाना क्षेत्र के गांव कुकहा महमूदपुर की ओर से आ रहा है और काफी संख्या में कुत्ते दौड़ा-दौड़ा कर नोंच रहे हैं। किसानों ने हिरन का पीछा कर रहे कुत्तों पर लाठियां बरसाईं, लेकिन कुत्ते नहीं माने और हिरन का पीछा करते रहे। हिरन भागता हुआ गांव पकड़िया निवासी रामऔतार के घर में आ घुसा। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ दिया। लहूलुहान हिरन को पकड़िया के प्रधान सीमादेवी के पति ब्रहमपाल सिंह ने अपने दरवाजे पर बंधवा लिया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा बलराम सिंह व आरक्षी लालबहादुर ने पंचनामा भरके प्रधानपति ब्रहमपाल सिंह सहित तमाम ग्रामीणाें की मौजूदगी में हिरन का पंचनामा भरके उसे दफना दिया। हिरन को देखने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें