फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर के नदीम ने राजस्थान के काला को पछाड़ा

Fri, 14 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
दंगल में ‌दांव ‌द‌िखाते पहलवान
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। नगर के रामलीला मेला में चल रहे दंगल में आखिरी दिन कलियर के नदीम पहलवान ने राजस्थान के काला पहलवान को मात देकर 51 सौ की इनामी कुश्ती जीती।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल के तत्वाधान में शुक्रवार को बुलंदशहर के खैबर पहलवान ने गोरखपुर के हरजीत पहलवान को पटकनी देकर जीत हासिल की। पंजाब के बग्गा पहलवान ने राजस्थान के ज्वाला पहलवान को हराया। दंगल में सबसे रोचक मुकाबला राजस्थान के बबलू उर्फ  काला पहलवान और कलियर के नदीम कुरैशी के बीच देखने को मिला। पब्लिक ने नदीम पर 51 सौ का इनाम रखा था। दोनों पहलवानों में रोमांचक कुश्ती हुई। करीब 15 मिनट तक चले मुकाबले में नदीम ने काला पहलवान को चित कर दिया। विजेता पहलवान को लोगों ने कंधे पर उठाकर घुमाया।
पंजाब की सीमा ने दिल्ली की ज्योति को चटाई धूल
शाहजहांपुर। कांट में चल रहे दंगल में शुक्रवार को महिला पहलवानों ने भी दांवपेच दिखाए। दंगल में शुक्रवार को भाजपा नेता राकेश दुबे ने महिला पहलवानों से परिचय कर कुश्ती शुरू कराई। इस बीच पंजाब की सीमा और दिल्ली की ज्योति के बीच हुए मुकाबले का दर्शकों ने आनंद लिया। इसमें सीमा विजयी रहीं। दंगल देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। श्री दुबे ने दोनों महिला पहलवानों को नगद पुरस्कार दिए। पुरुषों की कुश्ती में चंदौसी के दिलशाद और मथुरा के वीरू के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। मेरठ के साजिद के संचालन में चले दंगल में आयोजक जावेद पहलवान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तैयब, गुड्डू, शमशेर, मुन्ना, मोनू आदि पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें