फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितिन ने परशुराम जन्मस्थली के विकास के लिए पर्यटन मंत्री से की चर्चा

विज्ञापन
नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट कर पत्र देते लोक निर्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की। उन्होंने जलालाबाद स्थित परशुराम जन्मस्थली में पर्यटन सुविधाओं, पर्यटन के विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि जितिन प्रसाद ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को परशुराम जन्मस्थली के अब तक हुए विकास की जानकारी दी। उन्हें अवगत कराया कि प्रदेश सरकार जन्मस्थली के विकास की दिशा में गंभीर है। पिछले दिनों उनसे भी उनकी काफी लंबी चर्चा हुई थी। प्रदेश सरकार के साथ केंद्र के पर्यटन मंत्रालय से सहयोग मिलने से जन्मस्थली को विकसित करने में और मदद मिलेगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने समुचित सहयोग का विश्वास दिलाया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही परिणाम धरातल पर देखने को मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें