फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनभावन प्रस्तुतियां देख झूम उठे अभिभावक

Wed, 09 Dec 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तक्षशिला पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं की मनोहारी प्रस्तुतियां देख अतिथि ही नहीं अभिभावक भी खुशी से गदगद दिखे। सुसज्जित विशाल मंच पर रंग-बिरंगी पोशाकों में सजेधजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

अभिव्यक्ति नामक वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज इफाकत अली खां और विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज शैलेंद्र पांडेय ने विद्यालय के निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल के साथ संत त्यागी जी महाराज और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात छात्राओं ने मां शारदे की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य कर तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत, फिल्मी, शास्त्रीय संगीत पर आधारित और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
खासतौर पर केसरिया गुजरात, कृष्णावतार, एक शाम पंजाबी, महिषासुर मर्दन, नाटक लापता सिपाही जैसे कार्यक्रम खूब सराहे गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्रा कौशिकी मिड्ढा, दिवजोत कौर, राजू दीक्षित, किंजा खान और शिक्षक हेमंत अनेजा, सरवत खान के संचालन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य और अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत रंग-बिरंगी पोशाक में सजीधजी छात्राओं ने पुष्पवर्षा और आरती थाल लेकर किया। व्यवस्था में स्कूल स्टाफ और सीनियर छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें