बिहार-उड़ीसा और झारखंड के इमारते शरिया के नायब नाजिम का हुआ सम्मान
वर्तमान में आधुनिक शिक्षा को देखते हुए मदरसों के शैक्षिक हालातों पर चर्चा की
शाहजहांपुर। बिहार-उड़ीसा और झारखंड की इमारते शरिया के नायब नाजिम व बिहार के फुलवारी शरीफ के मौलाना मुफ्ती सना उल हुदा कासमी का सम्मान किया गया। इस दौरान वर्तमान में आधुनिक शिक्षा को देखते हुए मदरसों के शैक्षिक हालात पर चर्चा की गई।
सामाजिक कार्यकर्ता सैयद रिजवान के आवास पर हुए कार्यक्रम में मौलाना सना उल हुदा कासमी ने कहा कि मदरसे में दीनी तालीम हासिल करने के साथ आधुनिक शिक्षा के लिए भी प्रयासरत होना हमारी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को आधुनिक शिक्षा का लाभ लेना चाहिए। मदरसा दारुल स्वालेहीन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौलाना सना उल हुदा कासमी की किताब यादों के चिराग जिल्द चार और आवाजा-ए-लफ्जो बयां का विमोचन किया गया।
प्रोफेसर सैयद नोमान ने कहा कि कासमी आलिमे दीन होने के साथ एक जाने-माने उर्दू के साहित्यकार भी हैं। जीएफ कॉलेज के फारसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुलाम अशरफ कादरी, सैयद रिजवान, सैयद नोमान ने मुफ्ती कासमी का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। शायर इशरत सगीर और विकास सोनी ऋतुराज ने तुलसी-मीर फाउंडेशन की ओर से सम्मान किया।
डॉ. मंसूर सिद्दीकी के संचालन में हुए कार्यक्रम में शायद खालिद अलवी, सैयद रिजवान, पूर्व चेयरमैन तनवीर खां, प्रोफेसर तैयब, अजीम शाहजहांपुरी, हाफिज मानूस, सैयद मुर्शिद, मौलाना वली, मोहम्मद मलिक आदि मौजूद रहे।