फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बच्ची से छेड़खानी: दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने की शर्मनाक करतूत, स्थानीय लोगों ने दबोचा

Sun, 26 Jul 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में आठ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने मासूम से छेड़खानी की। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
आरोपी शख्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पार्क में खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने पकड़ लिया। आरोप है कि बुजुर्ग ने मासूम बच्ची से छेड़खानी की। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने आकर उसे बचाया। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया। मामले में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब आठ बजे बच्ची पार्क में खेल रही थी। तभी वहां 60 वर्षीय व्यक्ति आया और बच्ची को दबोच लिया। वह उसे खींचकर पार्क के पीछे ले गया और उससे छेड़खानी की। बच्ची की चीख सुनकर वहां महिला पहुंची तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दी। इस बीच अन्य लोग भी आ गए और बच्ची को छुड़ाया। 

लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी राजेश अवस्थी के नेतृत्व में पहुंचे और नाराजगी जताई। पीड़ित बच्ची के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें