शाहजहांपुर में एक अप्रैल की रात संकल्प संस्था की ओर से महामूर्ख सम्मेलन का रजत जयंती समारोह मनाया गया। एसपी कॉलेज के नए भवन में आयोजित कार्यक्रम में कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से सभी को ठहाका मारने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को मूर्खाधिराज की उपाधि दी गई।
पुलिस अधीक्षक को मूर्खाधिराज की उपाधि देने के साथ ही उनकी पत्नी देवी आनंद, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव अग्निहोत्री, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एके श्रीवास्तव को मूर्ख शिरोमणि की उपाधि से विभूषित किया गया। लखनऊ से आए हास्य कवि शेखर त्रिपाठी व सीतापुर से आए कवि सौरभ जायसवाल को बज्र मूर्ख की उपाधि से विभूषित किया गया।