फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ससुराल में विवाहिता की मौत के मामले में हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। मोहल्ला शेखान में शाहनवाज की पत्नी कुलसुम की शनिवार को संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में हरदोई जिले के शाहाबाद थानांतर्गत तुरमुखी गांव से आए उसके पिता तौफीक ने ससुराल वालों पर बेटी की दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तौफीक ने पुलिस को बताया कि बेटी कुलसुम का विवाह सात माह पहले किया था। शादी के बाद से उसका पति बाइक, नकदी और सोने की चेन मांगकर बेटी को परेशान करता था। शनिवार को ससुराल पक्ष ने फोन पर बताया कि कुलसुम ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। बेटी की ससुराल जाने पर कुलसुम का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि पति समेत ससुराल वाले वहां नहीं मिले।
बेटी के कान से खून निकल रहा था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने कुलसुम के पति पर शराब पीने और कोई काम नहीं करने का भी आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कुलसुम के पोस्टमाॅर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए मायके वाले ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पिता के आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें