फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमानत के बाद दो वर्ष से फरार हत्यारोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां पुलिस की ओर से गिरफ्तार मजीदापुर का संजीव। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुवायां । दो वर्ष से फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। उसने बिहार की युवती से शादी कर ली थी। इसके बाद वहीं पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

कटरा के गांव भोजपुर निवासी संतोष कुमार की ससुराल कस्बे के गांव बगड़ेर में है। संतोष टॉर्च आदि बेचने का काम करते थे। 19 फरवरी 2015 को संतोष क्षेत्र में टॉर्च बेचने के बाद ससुराल बगड़ेर में जाकर रुक गए। रात में घर में घुसे बदमाशों ने संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी माया देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचना के दौरान गांव मजीदापुर के संजीव, विनोद और प्रदीप का नाम सामने आया था। पांच अगस्त 2016 को संजीव के खिलाफ भी चार्जशीट लगाई गई थी। संजीव को पुलिस ने जेल भेजा था। दो वर्ष पूर्व जमानत मिलने के बाद संजीव अपनी संपत्ति बेचकर हरियाणा चला गया और वहीं बिहार निवासी चांदनी से शादी कर ली और काम करने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद संजीव कभी भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पुलिस ने 17 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर संजीव को हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना और गांव बडी से गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को उसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।

पुवायां थाने में खुली है हिस्ट्रीशीट
संजीव पुवायां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी हिस्ट्रीशीट एचएस 78/ए खुली हुई है। संजीव पर छेड़खानी, अपहरण, चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, मुठभेड़, हत्या, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट सहित 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे दो साल से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें