शाहजहांपुर। मिजोरम आर्म्स फोर्स के जवान की लाश सीतापुर जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र में मिली है। मृतक रविवार को मैगलगंज स्टेशन पर मिलिट्री स्पेशल ट्रेन से गायब हो गया था। जिसकी तलाश में ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोका गया था, लेकिन जवान का कुछ पता नहीं लग पाता था। मंगलवार को जवान की लाश मैगलगंज में ट्रैक के पास झाडिय़ों में पड़े होने की सूचना जीआरपी को मिली। जिस पर रोजा चौका इंचार्ज विनोद कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर गए, लेकिन थाना क्षेत्र मैगलगंज लगने के कारण वह वापस लौट आए। मैगलगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।