जलालाबाद। ईओ एचएन उपाध्याय के नेतृत्व में नगरपालिका के कर्मचारी मंगलवार को एसडीएम प्रभात राय से मिले। पालिका कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका वीडियो भी है।
ईओ ने एसडीएम को बताया कि शासन के निर्देशानुसार गृहकर व जलकर में वृद्धि की गई, लेकिन इसे लेकर कई लोग सोमवार को विरोध जताने आए थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के लिए गालियों सहित अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह रवैया असहनीय है और कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाला है। एसडीएम ने कर्मचारियों को इस बारे में जांच कराकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। संवाद