फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शाहजहांपुर तक पहुंची टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच, युवक से कई घंटे तक पूछताछ, फोन का डाटा खंगाला

Mon, 26 Oct 2026 02:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को पुवायां में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले की जांच की। टीम ने एक युवक से पूछताछ के बाद उसे आधी रात के बाद रिहा कर दिया। युवक हरियाणा के सोनीपत में काम करता था। इस मामले में तीन अन्य युवकों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले की जांच शाहजहांपुर के पुवायां तक आ पहुंची है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को पुवायां में पहुंची। नगर के मोहल्ला कुरगंजा के एक युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई। तीन अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है। मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। आधी रात के बाद टीम ने युवक को रिहा कर दिया। टीम लौट गई है।

विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को पुवायां पहुंची थी। मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कुछ घरों में जाकर युवकों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मोहल्ला कुरगंजा के एक युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई। जिस युवक को थाने लाया गया है, वह हरियाणा में काम करने गया था। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर उसका डाटा खंगाला है। 

कई घंटे तक की पूछताछ 
युवक से कई घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य युवकों की तलाश में फिर से दबिश दी लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। देर शाम पकड़े गए युवक की मां को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। युवक की मां ने बताया कि उनके पुत्र ने एक मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस ने उनसे मोबाइल फोन का डिब्बा मंगवाया था और मोबाइल कहां से खरीदा इसकी जानकारी की है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला के अनुसार उनका पुत्र पांच दिन पहले हरियाणा के सोनीपत से घर लौटा है। वह सोनीपत में कस्बे के ही तीन अन्य युवकों के साथ पुताई का काम करने गया था। युवक ने 20 दिन तक सोनीपत में काम किया है। मुंबई से आई पुलिस टीम के एक सदस्य ने बताया कि एक मामले में जांच के लिए पुवायां आए ते। उन्होंने विवेचना की बात कहते हुए ज्यादा जानकारी देने में असमर्थता जताई।

हमले के आरोपियों से जुड़े तार 
टाइगर श्रॉफ पर हमले में सोनीपत के कुणाल और सुमित पकड़ गए हैं। सोनीपत में ही काम कर रहे पुवायां के युवकों का आरोपियों से कुछ लेन-देन की आशंका में जांच चल रही है। अभी तक युवकों का आरोपियों से सीधा कनेक्शन सामने नहीं आया है। आधी रात के बाद टीम लौट गई है। वह यहां से किसी को लेकर नहीं गई है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुंबई पुलिस के आने की जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें