फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर एंड मिस बनने को दिया ऑडीशन

Sun, 29 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
रैंप पर कैटवॉक करते मॉडल।
विज्ञापन
क्रिएटिव आर्ट इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप के बैनर तले होने वाले मिस्टर एंड मिस शाहजहांपुर कंपटीशन के लिए रविवार को कलाकारों ने ऑडीशन दिया। इस अवसर पर युवाओं और बच्चों ने सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मेगा फिनाले के लिए अपनी दावेदारी पेश की। खिरनीबाग स्थित अनूप एकेडमी में हुए ऑडीशन का शुभारंभ आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान में मुख्य संरक्षक हरिशरण वाजपेयी और प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकारों ने सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक मंडल में दीपक अंजान, सन्नी कपूर, मनोज मंजुल, अनूप गुप्ता, कपिल यादव शामिल रहे। संस्था के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि जो कलाकार ऑडीशन में शामिल नहीं हो पाए हैं, वह 12 फरवरी को होने वाले ऑडीशन में शामिल हो सकते हैं। सुहेल खान के संचालन में हुए ऑडीशन में हर्ष कुमार, श्रीकांत वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, पारस दीक्षित, दिलीप, चंदन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें