फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से गठबंधन कर मिली ताकत: रामूवालिया

Sun, 29 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कारागार मंत्री बलवत सिंह रामूवालिया ने कहा कि कांग्रेस से समझौते के बाद प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन बहुत बड़ी ताकत बन कर उभरा है। प्रदेश में गठबंधन की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनना तय है। कारागार मंत्री रविवार को पुवायां के गांव गुटैया में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुवायां तराई क्षेत्र में आता है और मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में तराई क्षेत्र में विशेष रूप से विकास कराने का वायदा किया है। युवा मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कराए हें और उनकी निर्विवाद छवि के चलते मतदाता सपा कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत से सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करते हुए सपा कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी शकुंतला देवी के पक्ष में जनमत तैयार करने का काम करें। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, विधायक शकुंतला देवी ने भी सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वोट देने की अपील की। इससे पूर्व कारागार मंत्री का मल्यार्पण कर और सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें