फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जाएं संभल सांसद, वरना आजम खान जैसा होगा हाल : संजय निषाद

Sat, 28 Dec 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में संवैधानिक अ​धिकार रथ यात्रा के दौरान हुई सभा में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा सांसद जियाउल रहमान बर्क को लेकर कहा कि संभल के सांसद संभल जाएं, वरना उनका हाल भी आजम खान जैसा होगा। सपा ने ही आजम खान की दशा खराब कर दी है। उनकी जगह कोई यादव होता तो जेल में नहीं होता।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को शहर में आने पर मत्स्य मंत्री संजय निषाद का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कच्चा कटरा स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए खालिस्तानी आतंकी पन्नू की कुंभ मेले में धमाके की धमकी पर कहा कि अपराधी और आतंकियों को जहां जाना था, सीएम योगी ने उन्हें वहां पहुंचा दिया।
योगी की सरकार धमकियों से डरने वाली नहीं है। संजय निषाद ने कहा कि वह खुद उन सभी तारीखों पर कुंभ मेले में पहुंचेंगे, जिन तारीखों पर खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने धमाकों की धमकी दी है। बोले-सपा ने झूठ बोलकर सफलता हासिल कर ली, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि सपा सरकार में मुसलमानों की हालत सबसे ज्यादा खराब थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया।
विज्ञापन


पंजा, हाथी, साइकिल वाली पार्टियां हक पर डालतीं डाका

जलालाबाद। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि संविधान ने दलित, शोषित व निर्बल वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि देने की व्यवस्था दी है, लेकिन पंजा, हाथी व साइकिल वाली पार्टियां अब तक उनके हक पर डाका डालते आ रहे हैं। अब समय आ गया है कि समाज जागरूक हो और अपने वोट की ताकत से सत्ता हासिल करे, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। संविधान अधिकार यात्रा के तहत शुक्रवार को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज को मजबूती देने और हक पाने के लिए सभी को अपनी पार्टी के हाथों को मजबूत बनाना होगा। जिलाध्यक्ष रामबाबू कश्यप, गुड्डू कश्यप, जगदीश कश्यप, नीरज कश्यप मौजूद रहे। संवाद

जलालाबाद में संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा के दौरान हुई सभा में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें