फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद कृष्णा ने ग्रामीणों को बांटे उज्ज्वला गैस कनेक्शन

Thu, 26 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
घरेलू गैस
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नवादा दरोवस्त में सांसद कृष्णाराज ने नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। वह बुधवार को क्षेत्र के गांव नवादा दरोवस्त में पहुंचकर अपने द्वारा गोद लिये गये गांव की जनता से रूबरू हुई। इस अवसर पर सांसद ने भारत गैस एजेंसी के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला नि:शुल्क गैस योजनांतर्गत ग्रामवासियों को नि:शुल्क चूल्हा और गैस सिलेंडर वितरित करके गांव को धुआंमुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम नवादा दरोवस्त की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा दरोवस्त के विकास के लिये भेजी गई प्रत्येक कार्ययोजना के अनुरूप धनराशि प्राप्त हो गई है। अतिशीघ्र नवादा का विकास धरातल पर नजर आयेगा और नवादा से खुदागंज होते हुए शाहजहांपुर तक रोडवेज सेवा शुरू की जायेगी। सांसद ने कहा कि नवादा मैंने गोद लिया गांव घोषित किया है। इस गांव की जनता को कभी भुला नहीं पाऊंगी। इसके बाद सांसद ने खुदागंज नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह श्याम सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी कुशल क्षेम पूछी क्योंकि वह काफी दिनों से पीजीआई लखनऊ में इलाज के बाद अपने आवास पर लौटकर आये। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, रोहित सिंह, किशनलाल गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें