सरकारी उपक्रम समिति सदस्य बनीं सांसद कृष्णा राज
केंद्रीय सरकारी उपक्रम समिति में शाहजहांपुर से लोकसभा सदस्य कृष्णा राज को चुना गया है। समिति में कुल 22 सदस्य हैं जिनमें से 15 लोकसभा से और सात राज्यसभा से हैं। समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और यह उन सरकारी उपक्रमों के प्रतिवेदनों एवं लेखाओं की जांच करेगी जिनका उल्लेख लोकसभा के कार्यसंचालन में किया गया हो। यह सूचना यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी एवं मुंह मीठा कराया। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, राजेश गुप्ता, सभासद अशरफी सिंह राठौर, करुणा शुक्ला, सरोज सिंह, डॉ. विजय जौहरी, सांसद के मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह, रामदयाल, शांति प्रकाश अवस्थी, देवेश गुप्ता, अवनीश सिंह, अनिल सिंह, पंकेश गुप्ता, नरेश पांचाल, सोबरन यादव, सूरज तिवारी आदि शामिल थे।