फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांसद अरुण की हैट्रिक, ददराैल में फिर भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55,521 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले। सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं।
विज्ञापन

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का विजय रथ 2024 में भी जारी रहा। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन मंडी समिति, रोजा में मंगलवार सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम से गणना चालू हुई। भाजपा प्रत्याशी ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही। सुबह मतगणना स्थल के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था। पुलिसकर्मी भी बैरिकेडिंग लगाकर आने-जाने वाले लोगों को रोक रहे थे। जैसे-जैसे चक्र पूरे होते गए और भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ते गए, मंडी गेट के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
शुरुआत से ही बसपा प्रत्याशी डॉ. दोदराम वर्मा लड़ाई में नहीं नजर आए। लोग भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच के मतों के फासले पर नजर बनाए रहे। कई बार ऐसा भी हुआ कि मतों का अंतर काफी कम हो गया। दोपहर बाद भाजपा ने बढ़त का आंकड़ा इतना बढ़ा दिया कि सपा प्रत्याशी की वापसी असंभव लगने लगी। शाम को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मंडी समिति पहुंच गए। उनकी उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर को जीत का प्रमाण पत्र दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और रंग उड़ाकर जमकर जश्न मनाया। शहर में भी लोगों ने आतिशबाजी जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें