फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Mon, 08 Feb 2016 08:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 माघ मेला ढाईघाट के दूसरे प्रमुख पर्व मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालु हरि बोलो मौनी खोलो के नारे लगा रहे थे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के साथ पुरोहितों को अन्न, वस्त्र और नकद दान देकर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में कन्याओं और संतों को भोज कराया।
विज्ञापन

मौनी (सोमवती) अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं ने भोर की किरण फूटने से पहले गंगा में मौन डुबकी लगाना शुरू कर दिया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगातट पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी और पुरोहितों व कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा दी। श्रद्धालुओं ने मनौती पूरी होने पर गंगा मइया को वस्त्र दान करते हुए गंगा छावनी करवाई।
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने साधू-संतों के पंडालों मे चल रही कथा, भागवत, भजन, कीर्तन, हवन-यज्ञ मे आहुती देकर भंडारों मे प्रसाद ग्रहण किया। मौनी अमावस्या पर्व पर साधु-संतों ने शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में भगवान शिव-पार्वती की मूर्तियों को पालकी में बिराजमान कर बैंड बाजे के साथ धर्म की ध्वजा उठाते हुए मेले की परिक्रमा की। संतों की इस शोभा यात्रा में सखी बाबा के नृत्य का आनंद लिया। संतों की यह शोभा यात्रा जिस पंडाल मे पहुंचती,उस पंडाल के महंत आरती कर प्रभु का गुणगान करते हुए सखी बाबा को पुरस्कार स्वरूप नकद मुद्रा दान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें