फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निर्माणाधीन बाइपास पर हादसे में बाइक सवार घायल, रोडवेज बस नाले में फंसी

विज्ञापन
सेहरामऊ द​क्षिणी में नाले में फंसी रोडवेज बस। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। लखनऊ-पलिया हाईवे पर चल रहे निर्माणाधीन बाइपास का अधूरा कार्य पूरा करके चालू कर दिए जाने से बीते 24 घंटे में दो हादसे हो गए। शनिवार की रात करीब आठ बजे बाइपास की सिवई पुलिया के पास ठोकर लगने पर बाइक उछलने से अयोध्या के नयागंज क्षेत्र के रानीपुर निवासी मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद बेहोश हुए मनीष की पहचान पुलिस ने उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये की। बाइपास की इसी पुलिया के पास रविवार को अपराह्न करीब 3:30 बजे शाहजहांपुर से हरदोई की ओर जा रही रोडवेज बस का कुछ हिस्सा नाले में चला गया। गनीमत रही कि नाले में फंसने से बस रुक गई और उस पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने यात्रियों को बाद में दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। इस बीच, हाईवे पर निर्माण कार्य करा रही आरसीएल कंपनी के अधिकारियों ने लोडर भेजकर बस को नाले से निकलवाया। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि हादसों का संज्ञान लेते हुए आरसीएल कंपनी के अधिकारियों से कहकर निर्माणाधीन हाईवे के बाइपास पर वाहनों को जाने से रोकने के लिए दोनों ओर ठोकरें बनवा दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें