फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
गुड्डू कन्नौजिया का फाइल फोटो
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। लखनऊ-पलिया हाईवे पर छह दिन पहले बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल कुतुआपुर निवासी गुड्डू कनौजिया (53) की बुधवार को सुबह बंथरा के एक मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी डॉ. राममूर्ति कन्नौजिया अपनी दुकान बंद कर गुड्डू कनौजिया को छोड़ने बाइक से उनके घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक से घर लौट रहे हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी सुदीप त्रिवेदी और पीछे बैठे उनके भाई उपेंद्र टकरा गए।
पुलिस ने राममूर्ति और गुड्डू को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया और सुदीप समेत उनके भाई को शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। गुड्डू को उनके घरवाले दो दिन पहले बंथरा के निजी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां गुड्डू की मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी सोमवती समेत पुत्र राजवीर, दीपू, सुमित, पुत्री कल्पना, कृष्णा देवी और सोनाली का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


कलान क्षेत्र के ऑटो चालक की गाजियाबाद में हादसे में मौत



कलान। परौर क्षेत्र के गांव खजुरी निवासी ऑटो चालक कमलकांत मिश्रा (18) की गाजियाबाद के मोहननगर में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान बुधवार को वहां के एक अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर घरवाले गाजियाबाद रवाना हो गए।

खजुरी निवासी राकेश मिश्रा का पुत्र कमलकांत चार साल पहले मोहन नगर गया और वहां ऑटो चलाकर रोजी-रोटी कमाता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को ऑटो में एक पिकअप की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौत की सूचना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। संवाद

ई-रिक्शा पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल

सेहरामऊ दक्षिणी। लखनऊ-पलिया हाईवे पर बुधवार को सुबह करीब दस बजे मिर्गापुर के पास स्थित ओवरब्रिज के नीचे से निकलने के लिए बने मोड़ पर शाहाबाद से यात्रियों को लेकर शाहजहांपुर जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर बैठे खुदागंज के मोहल्ला राठान निवासी जितेंद्र गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने ई-रिक्शा कब्जे में लेकर उसके चालक रोजा की आदर्श नगर काॅलोनी निवासी सूरज कुमार को हिरासत में ले लिया है। सीओ सदर शुभम वर्मा के अनुसार ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की गई है, लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
-
वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल



तिलहर। बाइक से बुधवार की शाम घर लौट रहे बिहारीपुर मुड़िया गांव के प्रद्युम्न लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।



हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी भेजा। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद

गुड्डू कन्नौजिया का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें