फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है मां का दूध : सीएमओ

Sat, 03 Aug 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मीडिया कार्यशाला में बोलते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्तनपान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दस अगस्त को साप्ताहिक आयोजन कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को एल्बेन्डाजोल टेबलेट खिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुराना जिला अस्पताल स्थित कार्यालय में कार्यशाला में सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने अभियान की जानकारी दी। बताया कि केंद्रों पर धात्री महिलाओं को स्तनपान से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा। मां का दूध बच्चे के लिए उत्तम आहार होने के साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। बच्चे के जन्म के एक घंटे के भीतर मां के पीले गाढ़े दूध में कई प्रकार के पोषण तत्व होते हैं। यह दूध बच्चों की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
प्रसव के एक घंटे के अंदर बच्चे को दूध अवश्य पिलाएं। सीएमओ ने बताया कि 4413 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1380543 छात्र-छात्राओं को अध्यापकों के माध्यम से दस अगस्त को एल्बेन्डाजोल दवा खिलाई जाएगी। माप अप दिवस 14 अगस्त को होगा। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बोतलबंद दूध बच्चों के लिए खतरनाक है। बोतल का दूध पिलाने से बच्चे को उल्टी-दस्त, निमोनिया आदि होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें