फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में मां-पुत्र और पौत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। निगोही के गांव चेना रुरिया निवासी 38 वर्षीय संतराम बाइक से अपनी मां ज्ञानवती और पुत्र सत्यम के साथ लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव मुल्लापुर में मामा के घर जा रहे थे। खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव गंगसरा के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने संतराम और ज्ञानवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजन सत्यम को इलाज के बाद घर ले गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संतराम हेलमेट लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें