यह मां के प्रति श्रद्धा ही है कि प्रदेश सरकार के शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बावजूद कई शिक्षण संस्थाएं खुलीं और उनमें मदर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। इन कार्यक्रमों में माताओं को सम्मानित भी किया गया।
डान एंड डोना कांवेंट में श्री गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इसी कड़ी में महिला अभिभावकों के बीच डांस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई, जिसमें मीनाक्षी सक्सेना, श्वेता तुली, दीपशिखा सक्सेना, नूर बीबी, सबा खान, फराह खान, रचना अग्रवाल, नम्रता सिंह, कंचन पांडेय, रुचि, पूनम, डॉ. सोफिया आदि महिलाएं शामिल हुईं। प्रधानाचार्य शमां जैदी ने आभार जताया। आयोजन में एके तिवारी, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, सुबोध शुक्ला, किरन श्रीवास्तव, निदा, सुजाता, अलीना, नम्रता, शिवांचल, शादाब हसन, सुमित शर्मा आदि का योगदान रहा।
किडजी खिरनीबाग में महिला अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता की देखरेख में हुए कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें सभी ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। डायरेक्टर मंजू गुप्ता ने मां की महिमा का बखान किया। इस मौके पर कायनात मिर्जा, खुशबू गुप्ता, सल्तनत मिर्जा, उपासना वर्मा, सूफिया खान, प्रगति सिं, मनाली आदि का योगदान रहा। प्रबंधक अभिनव ओमर ने आभार जताया।
आकांक्षा हाई स्कूल चौढ़ेरा में मुदिता जौहरी, स्मिता सक्सेना आदि ने मां के महत्व पर विचार रखे। महिला अभिभावकों ने मां को ही अपना आदर्श बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जताई। संचालन सोनिया कुदेशिया ने किया।
गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल में कार्ड मेकिंग कंपटीशन हुआ, जिसमें बच्चों ने शानदार कलाकारी का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में खुशबू को प्रथम, वासिद अली को द्वितीय और निशा बानो और फलक को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य हरमीत कौर ने मां के महत्व पर विचार रखे।
सिंधिया पब्लिक स्कूल में कार्ड बनाओ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने मां को समर्पित गीत और कविताएं सुनाईं। बच्चों की लघु नाटिका भी खूब सराही गई। इससे पूर्व स्कूल में चले दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वंदना दत्ता और मीरा भाटिया, प्रबंधक अर्चना जौहरी समेत स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।