फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज हत्या में सास गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 06:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। गांव रौसर कोठी में 20 मार्च को महिला का शव फंदे से लटका मिला था। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी मोहम्मद रफी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सैनुम का निकाह नौ नवंबर, 2024 को रईस निवासी ग्राम साजनपुर थाना पाली जनपद हरदोई के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 20 मार्च की सुबह आठ बजे ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री को मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने रईस, ससुर नसीम, सास शबरू निशा, जेठ नफीस, जेठानी आसमा, देवर मुईन, हफीज तथा ननद नूरजहां के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पति रईस को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सास शबरू निशा को हरदोई बाइपास चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें