फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सास-ससुर ने घर में नहीं घुसने दिया... 36 घंटे से बच्चों सहित ससुराल के बाहर बैठी विवाहिता

Sat, 20 Jul 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव नाहिल में ससुराल के पास मंदिर की सीढि़यों पर बैठी सोनी देवी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव नाहिल में एक विवाहिता बृहस्पतिवार सुबह से तीन छोटे बच्चों सहित ससुराल के बाहर एक मंदिर की सीढि़यों पर बैठी हुई है। शुक्रवार शाम तक मामले का हल नहीं निकल सका। विवाहिता का कहना है कि ससुराल में नहीं रहने दिया गया तो वह जान दे देगी। विवाहिता के 36 घंटे से ससुराल के पास बैठी होने की जानकारी के बाद भी पुलिस ने न तो मामले का निस्तारण कराया और न ही अधिकारियों को सूचना देने की जरूरत समझी है।
विज्ञापन

नाहिल के नम: शिवाय की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। युवक ने पहली पत्नी के रहते हुए आठ वर्ष पूर्व बंडा निवासी सोनी देवी से दूसरी शादी कर ली। सोनी देवी के अनुसार शादी के बाद से वह पति के साथ मायके और ससुराल में रहती रही। उसके तीन बच्चे भी हैं। छह माह से वह मायके में थी। पति विदा कराने नहीं गए तो वह बृहस्पतिवार को बच्चों सहित ससुराल आ गई। इस बीच सास और ससुर ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। पति भी घर से गायब हैं।
शुक्रवार को गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई। विवाहिता शुक्रवार रात आठ बजे तक ससुराल के सामने बैठी हुई थी।
विज्ञापन

उधर, महिला के ससुर ने पुलिस को बताया कि वह पुत्र और पुत्रवधू को बेदखल कर चुके हैं। पुत्रवधू को पुत्र के पास जाकर रहना चाहिए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि विवाहिता ने अपनी ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है। दरोगा को मौके पर भेजा गया था, लेकिन विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। वह खुद मौके पर जाकर मामले को देखेंगे।
-
मामले की जानकारी नहीं थी। शुक्रवार शाम जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया है। जानकारी में आया है कि दोनों पक्षों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें