फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली अखाड़ा, गोपी कान्हा नृत्य की रही धूम

Fri, 03 Apr 2015 12:31 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में श्री बालाजी धर्मार्थ सेवा समिति के बैनर तले नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की गोपियों संग झांकी और मां काली का अखाड़ा देख शहरवासी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ यात्री निवास से शुरू हुई शोभायात्रा का नेतृत्व पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने किया। सिर पर पीले रंग के कलश रखे महिलाएं भजन-कीर्तन करते चल रही थीं। उनके पीछे डीजे पर बज रहे भजनों पर नृत्य करते देव स्वरूपों की झांकियां और बैंडबाजों पर बज रहे भजन वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से गोपियों संग राधा-कृष्ण और मां काली का अखाड़ा सर्वाधिक सराहा गया। इसके अलावा रथों (बग्गियों) पर गणेश जी, भगवान परशुराम, हनुमानजी, बालाजी महाराज, मां दुर्गा, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, भगवान नृसिंह, राम दरबार, मां काली, मां दुर्गा आदि झांकियां भी शामिल हुईं।
शोभायात्रा का नगर में जलपान कराकर और फूलों की बरसाकर स्वागत किया गया। समापन केरूगंज स्थित महाराज अग्रसेन भवन में हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच निकली शोभायात्रा में महंत राकेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, पप्पू, विनोद देवल, एमके अग्रवाल, विजय गिरि, योगेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विकास अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ, विजय शिगतिया, बल्लू, नीटू, ओमबाबू देवल, मुन्नू दद्दा, सुनील कपूर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


हनुमत धाम में श्री
अखंड पाठ आज से
विसरात घाट स्थित हनुमत धाम पर तीन अप्रैल से दो दिवसीय हनुमान जयंती समारोह होगा। समिति अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरू होगा, जिसका समापन चार अप्रैल को पूर्वांह 11 बजे होगा। इसी दिन शाम छह बजे से भजन संध्या होगी, जिसमें वृंदावन के गायक राधिकेश भजन प्रस्तुत करेंगे। जयंती के उपलक्ष में हनुमत धाम में आकर्षक सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें