फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ों की लड़ाई के दौरान बाइक से दबकर मां-बेटा घायल

Thu, 09 Apr 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में बाइक के नीचे से मां-बेटे को निकालते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जलालाबाद। दो सांड़ों के बीच बुधवार को दोपहर हुई लड़ाई में एक महिला और उसके बच्चे की जान पर बन आई। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह भगा दिया।
विज्ञापन


धियरिया गांव के छविराम की पत्नी संगीता अपने बेटे के साथ खरीदारी करने बाजार आई थीं। तहसील के पास तिराहे पर छविराम अपनी बाइक के पास पत्नी व बच्चे को छोड़कर किसी काम से तहसील चले गए। इसी बीच वहां मौजूद दो सांड़ आपस में लड़ पड़े। इस दौरान एक सांड़ बाइक पर गिर गया और संगीता बेटे सहित बाइक के नीचे दब गईं। वहां मौजूद लोगों ने सांड़ों को भगाकर मां-बेटे को बाइक के नीचे से निकाला। इस दौरान दोनों घायल हो गए। ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि नगर पालिका से संचालित गोशाला में क्षमता से अधिक पशु हैं। उन्होंने बताया कि गुरगवां में एक वृहद गोशाला जल्द बनकर तैयार होगी और उसमें गोवंशीय पशुओं को रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें