फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, दवा दिलाने जा रहा था युवक

Tue, 17 Oct 2023 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गांव शहर निवासी आशीष अपनी मां नन्हीं देवी को दवा दिलाने मदनापुर आया था। लौटते समय उसकी बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
आशीष और नन्ही देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव शहर निवासी आशीष (19) की बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में आशीष और उसकी मां नन्ही देवी (55) की मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


आशीष कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार को करीब पांच बजे वह अपनी मां को दवा दिलाने मदनापुर आया था। रास्ते में बुधवाना रोड के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल लाते समय नन्ही देवी ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें