फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईटीआई में रोजगार मेले में 40 से अधिक अभ्यर्थियों को मिला प्रस्ताव पत्र

विज्ञापन
रोजा ​स्थित आईटीआई में अभ्य​र्थियों को जानकारी देते कंपनी के अफसर। स्रोत: आईटीआई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 40 से ज्यादा अभ्यर्थियों को प्रस्ताव पत्र दिया गया।
विज्ञापन

आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में महिंद्रा एंड महिंद्रा के हरिद्वार प्लांट, उत्तराखंड की ओर से विभिन्न पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। इसमें 150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 40 से अधिक अभ्यर्थी सफल रहे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रस्ताव पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार की निगरानी में लगे मेले में टीसीपी सेल प्रभारी रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें