फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन से गिरकर मुरादाबाद के युवक की मौत

Thu, 25 Jun 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राहुल कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव हरौरा निवासी राहुल कश्यप (35 वर्षीय) की बुधवार सुबह रुजवारी फाटक के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह लखनऊ स्थित अपनी ससुराल से वापस घर के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राहुल कश्यप का टेंट का काम करते थे। इसके अलावा राहुल दावतों में खाना भी बनाते थे। बुधवार की सुबह वह अपनी ससुराल से अपने घर के लिए जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे बंथरा जंक्शन और तिलहर जंक्शन के बीच रुजवारी फाटक के पास वह ट्रेन से गिर गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी व सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की पहचान कराने के दौरान तलाशी में युवक के पास से मुरादाबाद की एक आटा चक्की का विजिटिंग कार्ड मिला। पुलिस ने उस पर लिखे नंबर पर संपर्क किया। तब राहुल कश्यप के रूप में पहचान हो सकी। दोपहर बाद पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजन राहुल के शव को देख बिलख पड़े। राहुल कश्यप की पत्नी निधि, बेटा राघव और बेटी जाह्नवी रोते-रोते बेहाल हो गईं हैं। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें