फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुरादाबाद ने उत्तराखंड को नौ रन से हराया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वर्गीय सूरज कांति क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करता ​खिलाड़ी। स्रोत: कमेट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्व. सूरज कांति क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल बुधवार को खेला गया। इसमें एसपीएस मुरादाबाद की टीम ने विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी उत्तराखंड को हरा दिया। मुरादाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। प्रीत सिरोही ने 28, एनपी सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया। विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी की तरफ से सिमरन ने तीन विकेट हासिल किए। हर्षित यादव ने दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन नौ रन से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाज धर्मेंद्र गौतम ने 40 रन बनाए। मुरादाबाद के गेंदबाज एनपी सिंह व अभिमन्यु ने तीन-तीन विकेट लिए। एनपी सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर अभय सिंह गुर्जर, शिखर दीक्षित, राहुल सक्सेना, अनुज यादव, शोभित वाजपेयी, पंकज तिवारी, अंपायर मुनाजिर नियाजी, सनी वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें