फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बोलेरो की टक्कर से मोपेड सवार डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। सेटेलाइट बस स्टैंड के सामने सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बोलेरो गाड़ी सामने से आ रही मोपेड से टकरा गई। मोपेड चला रहे सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव डींगुरपुर निवासी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अंकित एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं और हादसे के वक्त एक ग्राहक को उसका सामान देने जा रहे थे। बोलेरो की टक्कर इतनी तेज लगी कि मोपेड पर सवार अंकित बोलेरो के बोनट से टकराकर काफी दूर जा गिरे। वह हेलमेट लगाए थे, लेकिन हादसा होने पर हेलमेट दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल अंकित को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसे के बाद बोलेरो को मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें