फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भालू की पोशाक देख दबाकर भाग रहे बंदर

विज्ञापन
निगोही में भालू की ड्रेस पहने युवक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
निगोही। बंदरों के आतंक से परेशान गुरगवां गांव के लोगों ने उन्हें भगाने का अनोखा तरीका निकाला है। ग्रामीणों ने जंगली भालू जैसी पोशाक मंगवाई और एक बच्चे को पहना दी। पोशाक पहने बच्चे को देखते ही बंदर भागने लगते हैं। ग्रामीणों की यह तरकीब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान अंकित मिश्रा ने बताया कि गांव में सैकड़ों बंदरों ने आतंक मचा रखा था। बंदर आए दिन लोगों को काटकर घायल कर रहे थे। महिलाओं के लिए रसोई में खाना बनाना मुश्किल हो गया था। बंदर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। हालात यह थे कि ग्रामीणों को खाना खाते समय भी एक व्यक्ति को निगरानी के लिए खड़ा रखना पड़ता था।
जरा सी चूक होते ही बंदर खाना छीनकर भाग जाते थे। लगातार बढ़ती परेशानी के बीच बंदरों को भगाने के लिए भालू जैसी पोशाक का सहारा लेने का विचार आया। इसके बाद पोशाक मंगवाकर बच्चे को पहनाई गई। बताया कि पोशाक देखते ही बंदर भाग जाते हैं। इस अनोखे प्रयोग से ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें