फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों ने तोड़ा बिजली का तार, करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां निवासी कपिल कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुवायां। मोहल्ला तिराहा बाजार में बृहस्पतिवार को एक घर में कपड़े डालने वाले लोहे के तार में उतरे करंट की चपेट में आकर 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मोहल्लावासी सचिन ने बताया कि उनके घर के आंगन से निकला बिजली का तार बंदरों ने बृहस्पतिवार को तोड़ दिया था। वह तार कपड़े सुखाने डालने वाले लोहे के तार पर गिर गया। उनके भाई कपिल कुमार नहाने के बाद गीला अंडरवियर सुखाने के लिए तार पर डाल रहे थे। इस दौरान उनको तार में उतरा करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में कपिल को सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि कपिल ई-रिक्शा चलाते थे। उनके दो भाई, अमित और सचिन हैं। दोनों फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री करते हैं। कपिल की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। कपिल की मां विमला देवी, पत्नी दीपाली और दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें