फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 15 दिन में कई लोगों को काटने वाला बंदर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। अहमदपुर रेती में पिछले 15 दिनों से लोगों के लिए परेशानी बने बंदर को शनिवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। आसपास के लोगों के मुताबिक, बंदर ने करीब 50 लोगों को काटकर घायल किया है। इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल था और लोगों ने बच्चों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया था।
विज्ञापन

बंदर को पकड़वाने के लिए भाजयुमो हनुमत धाम मंडल उपाध्यक्ष जितिन तिवारी, पंकज मिश्रा, सुषमा शर्मा, सत्यम गुप्ता, रामपाल, शिवओम और दीपक समेत अन्य लोगों ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को शिकायती पत्र दिया था। मंत्री ने डीएफओ को फोन कर समस्या के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद के नेतृत्व में टीम अहमदपुर रेती पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाल लगाकर बंदर को पकड़ लिया गया। रेंजर शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि बंदर को उचौलिया के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें