विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के मतदान के बाद रोजा मंडी के पीछे वेयर हाउस में रखी ईवीएम मशीनों की चौबीसों घंटे निगरानी हेतु फोर्स के साथ-साथ अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाते हुए निगरानी व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी लगातार निगरानी रखते हुए उसके वीडियो फुटेज को देखा जा रहा है। सभी सीसीटीवी कैमरे जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी गण के मोबाइल से भी कनेक्ट किए गए हैं। इससे उस परिसर में समस्त आने-जाने वाले लोगों एवं ड्यूटी पर तैनात फोर्स या अधिकारियों आदि की निगरानी रखी जा रही है। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि ईवीएम स्थल पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है।