फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन की सबसे गर्म रही सोमवार की रात

Tue, 26 May 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार की  रात उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। बिजली जाने पर लोगों ने छतों पर सोना  चाहा, लेकिन खुले आसमान के नीचे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मई  के अंतिम सप्ताह में सूरज की किरणें लोगों को झुलसाने लगी हैं। इन दिनों  अधिकतम तापमान 43 डिग्री से भी ऊपर जा रहा है। इससे दोपहर के वक्त घरों से  निकलने वालों की हालत खराब हो रही है। भीषण गर्मी में मजबूरी में जो लोग  घरों निकल रहे हैं, वह शरीर को सूती कपड़ों से पूरी तरह से ढककर निकल रहे  हैं।
खासतौर पर महिलाएं तो सूती स्टॉल बांधने के साथ ही धूप के चश्मे  लगाने पर भी ध्यान दे रही हैं। मजदूरी वर्ग के लोग भी गर्मी से बचने के लिए  सिर पर गमछा आदि लपेटकर ही निकल रहे हैँ। चिलचिलाती धूप में लोग हैंडपाइप  आदि पर पानी पीने के साथ ही मुंह, हाथ-पैरों पर भी ठंडा पानी डाल रहे हैं।  इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मई में गर्मी से नहीं मिलेगी निजात
गन्ना  शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार की रात का  न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को दिन में अधिकतम  तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कहा कि सोमवार की रात इस सीजन की सबसे  गर्म रात रही। इसके साथ ही उन्होंने मई में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद  से इंकार किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें