फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही थाने के पास छेड़खानी ः केस दर्ज करने में लगे 22 घंटे

विज्ञापन
निगोही पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पहले को होमगार्ड ने दबोच कर सौंपा था पुलिस कोे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। निगोही थाने के बेहद नजदीक 12वीं की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी के गिरफ्त में आने के बावजूद पुलिस को केस दर्ज करने में 22 घंटे लग गए।   पुलिस ने दूसके आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात निगोही थाने के पास दोपहर एक बजे हुई जब एक इंटर कॉलेज से घर जा रही बारहवीं की एक छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। आरोप है कि डींग गांव निवासी अमित और अरविंद ने पहले टिप्पणी की और फिर उसके दुपट्टा खींचा। डरकर छात्रा ने शोर मचा दिया जिस पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने अमित को पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं अरविंद बाइक से भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता भी थाने पर पहुंची, जहां से उसे टरका दिया गया। उसकी रिपोर्ट भी नहीं लिखी जाने पर पीड़िता घर चली गई। इधर, कसबे के कुछ लोगों ने एसपी को मामले से अवगत कराया। सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई। रात में पुलिस ने पीड़िता के गांव का रुख किया। बताते हैं कि रात में लड़की की मां से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया।



परिजन नहीं देना चाहते थे बदनामी के डर से तहरीर

आरोपियों और छात्रा के गांव के बीच में काफी ज्यादा दूरी है। बताते हैं कि आरोपी पिछले कई दिन से छात्रा का पीछा कर रहे थे। छात्रा बदनामी के डर से सहन करती रही, लेकिन बुधवार को उसने हिम्मत दिखाई। छात्रा के परिवार तक बात पहुंची तो उन्होंने तहरीर देने से मना कर दिया। वह समाज में बदनामी के कारण पुलिस के झंझट में नहीं पड़ना चाहते थे। जिला स्तर से निर्देश के बाद छात्रा की मां की ओर से तहरीर लेकर केस दर्ज किया गया।



निगोही मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पाक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन




युवा नेता पर लगाया छेड़खानी का आरोप

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के ओसीएफ कॉलोनी में रहने वाले पूर्व में सपा में रहे युवा नेता पर युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया। बताते हैं कि युवती ने नौकरी लगवाने के नाम पर छेड़खानी करने की बात कही है। बुधवार देर शाम तक मामला थाने में रहा। सत्तापक्ष के नेताओं ने भी पुलिस से वार्ता की है, हालांकि मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। पिछले कुछ दिन से निगोही में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ने के साथ ही मामलों में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें