फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आसाराम बापू के आश्रम के पूर्व चौकीदार ने की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में महिला की हत्या का आरोपी ​​शिवनाथ। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
0 19 सितंबर को चौक कोतवाली के चांदापुर में गन्ने के खेत में निर्वस्त्र मिली महिला की हत्या का खुलासा
विज्ञापन


0 सेहरामऊ दक्षिणी के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बदनामी के चलते महिला की हत्या करना स्वीकारा

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। साथ रहने की जिद कर रही महिला से पीछा छुड़ाने के लिए आसाराम बापू के आश्रम के पूर्व चौकीदार ने उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए कपड़े तक उतार लिए। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आठ दिन पहले गला रेत कर की गई महिला की हत्या का यह खुलासा किया। महिला का शव गन्ने के खेत में निर्वस्त्र मिला था।

20 सितंबर को गन्ने के खेत में 42 वर्षीय महिला का शव चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज के चांदापुर गांव में गन्ने के खेत में मिला था।इसकी पहचान लालतप्पड़ डोईवाला देहरादून (उत्तराखंड) निवासी सीता के रूप में हुई थी। सर्विलांस के सहारे पुलिस की तफ्तीश सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सियूरा निवासी शिवनाथ (30) तक पहुंची और उसे न्यू दिल्ली दरबार के बंद पड़े ढाबे के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास कुछ दस्तावेज और 1.20 लाख रुपये मिले। उसकी निशानदेही पर मृतका का बैग व अन्य सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पूर्व में आसाराम बापू के आश्रम में चौकीदारी करने वाला शिवनाथ पिछले दो साल से देहरादून में काम करता था। वह जिस किराये के कमरे में रहता था, वहीं पास में दूसरे कमरे में किराए पर सीता भी रहती थी। पति कैलाश की मृत्यु के बाद बेटा छोड़कर चला गया था। बेटी की भी मौत हो चुकी थी। अकेली सीता को शिवनाथ ने सहारा दिया। बीमार होने पर उसकी देखभाल भी की। भरोसा करके सीता ने बैंक में एफडी तुड़वाकर एक लाख 30 हजार रुपये दिए थे। वह बार-बार अपने घर ले जाकर वहीं पर रहने की जिद करती थी।

पूछताछ में शिवनाथ ने बताया कि सीता उससे उम्र में काफी बड़ी थी। गांव में अधिक उम्र की महिला को घर में रखने पर बदनामी के डर के चलते उसकी हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 18 सितंबर को सीता को बस से हरिद्वार भेजा। फिर वह भी दूसरी बस से आ गया। वहां से दोनों शाहजहांपुर के हाईवे स्थित चांदापुर चौराहे पर उतरे। आरोपी उसे आरसी मिशन थाना क्षेत्र में रुद्रपुर गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम में ठहराने की बात कही थी। उसने सीता को बताया था कि कुछ दिन यहां रुक लें, परिजन को विश्वास में लेने के बाद घर लेकर चलेंगे। फिर बहाने से महिला को खेत की मेड़ पर बैठा दिया। बाद में चाकू से गला रेत दिया। पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े उतार दिए थे।
विज्ञापन


-
सीता के मोबाइल से मिला सुराग

आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया था जबकि सीता का मोबाइल लगातार चल रहा था। सर्विलांस सेल को सीता के मोबाइल नंबर की लोकेशन देहरादून की मिली। पुलिस ने उसकी पहचान कराते हुए देहरादून के लिए टीम को भेजा। महिला के मकान मालिक से बात की। पकड़े जाने के डर से बैंक खातों से एक लाख रुपये व ज्वैलर्स को चेन बनवाने को दिए 30 हजार रुपये वापस लिए थे। कंपनी में छुट्टी लगाकर छिपता रहा। वह यहां पर हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने के लिए आया था तभी हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें