फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोहम्मद नाजिम और मीनाक्षी बनीं फर्राटा रेस की विजेता

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित छात्र-छात्राएं। स्रोत : महाविद
विज्ञापन
तिलहर। पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ वार्षिक क्रीड़ा समारोह सोमवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। समापन से पहले हुई 100 मीटर की फर्राटा रेस के छात्र वर्ग में मोहम्मद नाजिम और छात्रा वर्ग में मीनाक्षी विजेता रहीं।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में उपदेश राजपूत द्वितीय और संचित तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रियंका ने द्वितीय और अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में सद्दाम प्रथम, मोहित यादव द्वितीय और मो. नाजिम तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में अनामिका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और प्रियंका तृतीय रहीं। उत्कृष्ट खेल-भावना के लिए छात्रा सूबी और मधु देवी को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
इससे पहले, समारोह के मुख्य अतिथि एसएस काॅलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद ने क्रीड़ा ध्वज फहराकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। गत वर्ष की क्रीड़ा चैंपियन अनामिका ने मशाल दौड़ पूरी की, जबकि छात्र वर्ग में पूर्व चैंपियन सद्दाम के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाली गई। छात्रा राखी वर्मा, इशिका और नैन्सी बाथम ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। बाद में इशिका और निदा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शशिभूषण के संचालन में हुए समारोह के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं देकर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में डॉ. नरेश पाल, सत्यपाल गंगवार, मो. काजिम, रेनू गंगवार, नेहा मिश्रा, चरन बिहारी, विशाल शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें