मोदी फेस्ट रथ के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसका स्वागत किया। रथ पर सवार टीम ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछ कर लोगों को पुरस्कृत भी किया गया।
नगर में ओबीसी बैंक के सामने पहुंचे रथ से प्रधानमंत्री की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में जमीनी स्तर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देकर लाभान्वित किया है। नौजवानों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन देकर रोजगार मुहैया कराया है। साथ ही किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया है। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया। इसमें सुनील राठौर और संतोष दीक्षित विजयी रहे। उन्हें भाजपा जिला मंत्री दुर्गेश गुप्ता ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में आदित्य सिंह, सुमित सिंह, ऋषि, महेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, शंभू गुप्ता, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।