क्रिएटिव आर्ट ईवेंट एंड मैनेजमेंट ग्रुप के सौजन्य से मिस्टर एंड मिसेेज शाहजहांपुर सीजन-2 का प्रथम ऑडीशन खिरनीबाग स्थित गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें बच्चों ने मॉडलिंग, नृत्य और गानों जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अगले माह होने वाली प्रतियोगिता के लिए युवाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। ऑडीशन में युवक-युवतियों ने मॉडलिंग कर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं बच्चों ने नृत्य और गायन से सभी को रूबरू कराया। निर्णायक मंडल गायन में मो. अमानुल्लाह, आकिल सागर, मॉडलिंग में संजना मिश्रा, मन्नी कपूर और राजीव भोला तथा नृत्य में केशव पंडित और मो. इजहार शामिल रहे। इससे पूर्व ऑडीशन का शुभारंभ आदर्श विकलांग कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष नीरज वाजपेयी और पोस्ट मास्टर एपी सिंह ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया।