फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल से समझाया आग पर काबू पाना

Thu, 22 Jan 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आग की दुर्घटनाएं देखकर घबराने की जरूरत नहीं, अपितु उसे धैर्य पूर्वक बुझाने और आग में फंसे लोगों को बाहर सुरक्षित निकालने का प्रयास करना चाहिए। यह सुझाव मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने दिए।
विज्ञापन

संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान सिंह ने छात्रों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में आग लगने का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के सदस्यों के सहारे आग पर नियंत्रण पाया और आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला। यह मॉक ड्रिल देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक मौजूद रहे। टीम ने रसोई गैस से लगने वाली आग और सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने के आसान तौर-तरीके भी समझाए।
इस बीच छात्रों और शिक्षकों को गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाने के लिए प्रयोग भी कराए। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने भी छात्रों को विभिन्न प्रकार से लगने वाली आग के बारे में जानकारी दी और उसे बुझाने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य ओेंकार सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें