फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कनेंगे गांव के ग्रामीणों ने फर्जी वोट काटने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। ग्राम पंचायत कनेंग के ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने पर भी गांव के फर्जी वोट नहीं काटने पर प्रशासन और निर्वाचन आयोग को आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस बारे में डीएम को भेजे गए पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में 250 से अधिक फर्जी वोटर हैं। सूची में लगभग 132 मृतक मतदाताओं के नाम दर्ज है। 33 मतदाता ग्राम पंचायत में रहते ही नहीं हैं और 28 मतदाताओं के नाम बदल दिए गए हैं। इसी सूची में 51 ऐसी महिला मतदाता भी हैं, जो शादी होने के बाद गांव में नहीं रहती हैं। इसके अलावा लगभग 12 अन्य मतदाता भी गांव में निवास नहीं करते। पत्र पर आनंद सिंह, तेग बहादुर, गुलवीर सिंह आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें