फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सब्जी मंडी में गुम हुआ मोबाइल, फिर खाते से उड़ा दिए 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल गुम होने के बाद एक व्यक्ति के खाते से 90,337 रुपये निकाल लिए गए। थाना सदर बाजार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गदियाना निवासी संजीव कुमार शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 29 जून की शाम सात बजे मंडी से सब्जी खरीदने के लिए गया था। इस दौरान मोबाइल गुम हो गया। इसके बाद अशफाकनगर चौकी पहुंचकर मोबाइल गुम होने की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कुछ समय बाद मोबाइल का दुरुपयोग कर उनके भारतीय स्टेट बैंक, चौक के खाते से 9494 रुपये, बैंक आफ बड़ौदा शाखा विकास भवन के खाते से 74,444 रुपये व बड़ौदा बैंक ग्रामीण शाखा, कृष्णानगर के खाते से 6099 रुपये फर्जी यूपीआई बनाकर खाता शून्य कर निकाल लिए गए। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मोबाइल चोरी के बाद खाते से उड़ाया 104990 रुपया
- चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी काॅलोनी के विक्रांत मिश्रा ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 11 जून को उनका मोबाइल गर्रा पुल पर सब्जी की दुकान से चोरी हो गया था। दो दिन में जालसाजी कर एचडीएफसी बैंक खाते से 104990 रुपया यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर लिया गया। इसकी जानकारी बैंक के खाते पर रोक लगवाने के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें